किशनगंज जिला अन्तर्गत आज दिनांक- 26.06.2026 को मुहर्रम पर्व के अवसर पर ताजिया जुलूस एवं पहलाम को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं विधि-व्यवस्था के अनुरूप संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी नवीन कुमार एवं पुलिस कप्तान संतोष कुमार द्वारा संयुक्त रूप से जिले के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान विभिन्न स्थलों पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों , पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों का निरीक्षण किया गया तथा उन्हें पूरी सतर्कता, निष्पक्षता एवं सजगता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ हीं मोहर्रम पर्व को लेकर आमजन से अपील करते हुए कहा आपसी भाईचारा, सौहार्द एवं शांति बनाए रखते हुए प्रशासन का सहयोग करने की अपील किया
#viralpost #viralreelschallenge #viralchallenge #newyork #2026Goals #allflowers #Kishanganj #DM #sp