कांके: कांके विधायक ने कांके प्रखंड कार्यालय में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ की बैठक
Kanke, Ranchi | Jul 1, 2025 कांके प्रखंड सह अंचल कार्यालय में मंगलवार दोपहर करीब दो बजे कांके विधायक सुरेश बैठा ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान जनप्रतिनिधियों की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए कांके विधायक सुरेश बैठा ने राजस्व कर्मचारी दुर्गेश मुंडा को तत्काल सभी हल्का से हटाने का आदेश प्रभारी सीओ विजय कुमार को दिया।