बगोदर: बगोदर नीचे बाजार में दो बाइकों की भीषण टक्कर, तीन युवक गंभीर
बगोदर थाना क्षेत्र के बगोदर नीचे बाजार हिरो शोरूम के पास शुक्रवार की शाम बुलेट व केटीएम बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। घटना से बाइक में सवार तीन लोग गंभीर रूप घायल हो गया।घटना की सुचना मिलने पर बगोदर थाना प्राभारी राजेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुचें और तीनो घायलो को आस पास के लोगो के सहयोग से ईलाज के लिए बगोदर ट्रामा सेंटर भेज दिया गया।