चंदला: चंदला में राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम का सीधा प्रसारण, युवा-कांग्रेस कार्यकर्ता रहे मौजूद
इंदौर में आयोजित कांग्रेस नेता राहुल गांधी के युवा एवं छात्र संवाद कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ का चंदला के लखेर मैरिज हाउस में शनिवार कि रात करीब 8 बजे लाइव प्रसारण किया गया। बड़ी स्क्रीन पर प्रसारित कार्यक्रम को स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, युवाओं और छात्रों ने देखा। कार्यक्रम में युवाओं के मुद्दों और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विषयों पर चर्चा