बरियातु: झारखंड रजत जयंती पर प्रखंड कार्यालय में उत्कृष्ट महिला समूहों एवं मजदूरों को किया गया सम्मानित
बारियातू प्रखंड कार्यालय सभागार मे उपायुक्त के निर्देश पर मंगलवार दोपहर 1 बजे से 3 बजे के बीच झारखंड राज्य की रजत जयंती के अवसर पर बीडीओ अमित कुमार पासवान कि अध्यक्षता में विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. सम्मान समारोह मे बीडीओ ने कहा कि झारखंड राज्य का 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पूरा झारखंड रजत जयंती के रुप मे मना रही है।