ब्यौहारी: नाले में नवजात का शव मिलने से हड़कंप
ब्यौहारी थाना क्षेत्र में रविवार को बस स्टैंड और शासकीय कॉलेज के पास नाले में नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस नवजात को नाले में फेंकने वाले की तलाश कर रही है। मर्ग कायम कर पुलिस ने रविवार शाम 4 बजे से जांच शुरू कर दी है।