बिहार: नालंदा रेलवे स्टेशन पर इंटरसिटी ट्रेन के ठहराव के लिए रेलवे विभाग ने दी मंजूरी, नालंदा के सांसद ने की थी मांग
Bihar, Nalanda | Feb 7, 2024 नालंदा के सांसद कौशलेन्द्र कुमार ने केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर नालंदा रेलवे स्टेशन पर इंटरसिटी के ठहराव की मांग की थी। रेल मंत्री ने अधिसूचना के माध्यम से स्वीकृति प्रदान कर दी है। अब नालंदा रेलवे स्टेशन पर इंटरसिटी ट्रेन का ठहराव कर दिया गया है जिसके लिए सांसद कौशलेंद्र कुमार ने रेल मंत्री के प्रति आभार प्रकट किया है।