गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया में कांग्रेस पार्टी ने पूर्व पीएम राजीव गांधी की जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया
गया के राजेंद्र आश्रम कांग्रेस पार्टी कार्यालय में गुरुवार की दोपहर 1 बजे पूर्व पीएम स्व.राजीव गांधी की जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया।इस मौके पर उनके चित्र पर माल्यार्पण के बाद उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।बताया कि राजीव गांधी की देन है कि देश के किसान,मजदूर, नौजवानों के हाथों में मोबाइल है।