गुना नगर: राघोगढ़ के कबीरपुरा वार्ड में 24 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की, पुलिस जांच कर रही है
गुना के राघोगढ़ में वार्ड क्रमांक 1 कबीरपुरा में रहने वाले 24 वर्षीय सुखसागर पुत्र सुरेश वाल्मीकि ने बीती रात को जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। 15 मार्च को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका, मृतक सुखसागर वाल्मीकि ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया।