गुना नगर: मुंडरा गांव में अज्ञात वाहन से टक्कर बाइक सवार शख़्स की हुई मौत, कुंभराज से अपने घर मकसूदनगढ़ होली मनाने जा रहा था मृतक
गुना जिले में होली पर अपने घर जा रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई। जिला अस्पताल में 15 मार्च को विनोद कुशवाहा ने बताया, उनके पिता पूरनलाल कुशवाहा कुंभराज में रहकर मजदूरी का काम करते थे। बीते रोज मकसूदनगढ़ होली पर घर आ रहे थे। रास्ते में मुंडरा गांव पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने जिला अस्पताल में पीएम करा कर मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।