गुना नगर: पुलिस लाइन में होली महोत्सव का हुआ आयोजन, कलेक्टर व SP हुए शामिल
गुना पुलिस लाइन में 15 मार्च को गुना पुलिस प्रशासन ने होली मनाई एसपी संजीव कुमार सिन्हा, कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल सहित गुना पुलिस के सभी अधिकारी कर्मचारी उनके परिवार और अन्य लोग शामिल हुए। होली के रसिया और फिल्मी गानों पर एसपी कलेक्टर के साथ पुलिस अधिकारी झूमते नाचते होली का आनंद उठाते नजर आए। होली के दूसरे दिन पुलिस प्रशासन द्वारा होली मनाई जाती है।