#बालाघाट
मोती गार्डन में सामूहिक श्रमदान, प्लास्टिक मुक्त परिसर का लिया संकल्प
सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के अंतर्गत नगर पालिका परिषद बालाघाट द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर मोती गार्डन में ‘सेवा मेरा योगदान’ की भावना के साथ सामूहिक श्रमदान, प्लास्टिक मुक्त परिसर का संकल्प एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम माननीय सांसद श्रीमती भारती पारधी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती तनुश्री मीना, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती सुरजीत सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष श्री योगेश बिसेन, स्वच्छता सभापति श्रीमती संगीता खगेश कावरे तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री सूर्यप्रकाश उके के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में आयोजित हुआ।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, सफाई मित्रों एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सभी ने मोती गार्डन एवं आसपास के क्षेत्र में सामूहिक श्रमदान करते हुए कचरे एवं गंदगी को हटाकर परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाया। साथ ही प्लास्टिक मुक्त परिसर बनाने का सामूहिक संकल्प लिया गया। पर्यावरण संरक्षण एवं शहर में हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधारोपण भी किया गया।
इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 24 में स्वच्छता कर्मियों के सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। निकाय के विभिन्न वार्डों में भी स्वच्छता एवं जन-जागरूकता संबंधी गतिविधियां आयोजित कर नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
अभियान के माध्यम से नागरिकों को संदेश दिया गया कि स्वच्छता केवल सफाई कर्मियों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की साझा जिम्मेदारी है। जनभागीदारी और सामूहिक प्रयासों से ही स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ शहर का निर्माण संभव है।
‘सेवा मेरा योगदान, स्वच्छता हमारा संकल्प’ के संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
Balaghat, Madhya Pradesh | Oct 2, 2026