जमुई:, आगामी 12 सितंबर को आयोजित रष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर सभी थाना के पदाधिकारियों की हुई बैठक
12 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जमुई संदीप सिंह के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय में बुधवार की दोपहर की दोपहर 2:00 बजे तक जमुई जिले के समस्त थाना पदाधिकारी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी दिलीप कुमार राय ने की। वहीं प्राधिकार की सचिव मंजू श्री कुमारी ने बैठक में उनका सहयोग दिया।
बैठक में समस्त थाना पदाधिकारी को कहा गया है कि राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए निर्गत नोटिस को संबंधित पक्षकार को शत प्रतिशत तमिला सुनिश्चित करें।
हर एक थाना में एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने के लिए कहा गया है जो राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए समन्वयक का कार्य करेंगे।
राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए भी समस्त थाना पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है। थाना परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का फ्लेक्स बैनर लगाने हेतु उन्हें निर्देश दिया गया है। प्रत्येक थाना में हेल्थ डेस्क लगाकर आम लोगों को आपसी सहमति के द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने-अपने मामले को निष्पादित करने हेतु जागरूक करने के लिए निर्देश दिया गया है। थानों के गश्ती गाड़ी के द्वारा भी प्रचार प्रसार को कहा गया है।
राष्ट्रीय लोक अदालत में ट्रैफिक चालान के मामलों का भी निष्पादन किया जाना है। उसके लिए यातायात एसपी को राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार एवं ट्रैफिक चालान मामलों में संबंधित पक्षकार को नोटिस भेजने का निर्देश दिया गया है। सरकार के निर्देशानुसार 90 दिन से पुराने ट्रैफिक चालान मामलों में जुर्माने की आधी राशि माफ कर दी जाती है।
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने समस्त थाना पदाधिकारी को राष्ट्रीय लोक अदालत के तहत जनहित में कार्य करने का निर्देश दिया है। उन्होंने नोटिस तमिल करने के साथ-साथ पक्षकार गण को राष्ट्रीय लोक अदालत में निशुल्क वादों के निष्पादन के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया है।
प्राधिकार की सचिव श्रीमती मंजू श्री कुमारी ने समस्त पुलिस पदाधिकारी आवाहन किया की राष्ट्रीय लोक अदालत को सही मायने में जन -सुलभ और जनता के लिए उपयोगी बनाने में पुलिस महकने का बहुत बड़ा योगदान है। उनके सहयोग के बिना कार्यक्रम सफल नहीं हो सकता
समस्त थाना प्रभारी ने पीठासीन पदाधिकारी को आश्वासन दिया है कि राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु वे अपना शत प्रतिशत योगदान देंगे। #jamuinews #jamuicourt #viral #jamuitopnews #shojamui #viralreelsシ