सारठ: शांति चौक मधुपुर मार्ग पर घर के सामने से ऑटो चोरी, पुलिस जांच में जुटी
Sarath, Deoghar | Sep 27, 2026 सारठ शांति चौक मधुपुर मार्ग पर घर के सामने खड़ी ऑटो JH15M/1652 बीती रात चोरी होने का मामला रविवार सुबह 10 बजे थाने पहुंचा है। ऑटो मालिक नकुल मंडल चितरा रोड निवासी ने कहा कि उनका दामाद ही उनका ऑटो चलाता था। बीती रात 8 बजे भी घर के पास खड़ा किया था, सुबह ऑटो गायब थी। सूचना पर पुलिस की छानबीन व पास के दुकान में लगे CCTV में रात 11:42 PM में ऑटो लेकर भागते दिखा।