किशनगंज 12वीं बटालियन SSB ने पेश की मानवता और सेवा भावना की मिसाल।
किशनगंज–बहादुरगंज मुख्य मार्ग स्थित एलआरपी चौक के समीप हुई सड़क दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति की सहायता कर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 12वीं बटालियन के उप कमांडेंट विनय कुमार मिश्रा एवं जवानों ने मानवता का उत्कृष्ट परिचय दिया। घायल व्यक्ति पर नजर पड़ते ही एसएसबी टीम ने तत्काल प्राथमिक उपचार प्रदान किया तथा उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए बेहतर चिकित्सा सुविधा हेतु निकटवर्ती निजी डिस्पेंसरी में भेजा। जवानों की तत्परता और संवेदनशीलता से घायल को समय पर सहायता मिल सकी।
इस मानवीय कार्य की स्थानीय लोगों ने सराहना करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा के साथ-साथ जरूरतमंदों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहने वाले जवान वास्तव में सम्मान और सलाम के पात्र हैं।
"सेवा, सुरक्षा और मानवता" के प्रति एसएसबी की प्रतिबद्धता का यह एक प्रेरणादायक उदाहरण है। #viralpost #viralreelschallenge #viralchallenge #newyork #2026Goals #Kishanganj #allflowers