किशनगंज 12वीं वाहिनी SSB जवानों की उदासीनता कारण भारत नेपाल सीमा क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई,पिकअप वैन से 80 पेटी नेपाली/चाइनीज सेब जब्त।
टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा के फतेहपुर थाना क्षेत्र में खनियाबाद SSB चौकी और बैरिया SSB चौकी है फिर भी इतनी बड़ी विदेशी सेब की खेप को टेढ़ागाछ थाना पुलिस पकड़ा है,इससे साफ जाहिर होता है सीमा पर तैनात SSB चौकी के जवानों और फतेहपुर थाना पुलिस की उदासीनता है,जिसके कारण 80 पेटी सेब की खेप को टेढ़ागाछ पुलिस पकड़ने में कामयाब रहे,
आज दिनांक 06-06-2026 को,किशनगंज जिला के टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र में पुलिस ने शुक्रवार देर रात गश्ती अभियान के दौरान एक संदिग्ध पिकअप वैन से 80 पेटी सेब जब्त कर जांच शुरू कर दी है। प्रत्येक पेटी में लगभग 20 किलोग्राम सेब भरा हुआ था। बरामद सेब नेपाली अथवा चाइनीज मूल के होने की आशंका जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार किशनगंज पुलिस कप्तान संतोष कुमार निर्देश अनुसार टेढ़ागाछ पेट्रोल पंप के समीप टेढ़ागाछ पुलिस को एक पिकअप वैन संदिग्ध स्थिति में दिखाई दी। वाहन को रोककर थाना लाया गया, जहां तिरपाल हटाकर तलाशी लेने पर बड़ी मात्रा में सेब के कार्टन बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया।
अपर थानाध्यक्ष रितेश कुमार ने बताया कि वाहन की गतिविधि संदिग्ध लगने पर जांच की गई थी। पूछताछ में चालक की पहचान शाह रजा, पिता स्व. साकिर आलम, निवासी वैसा टोली, थाना बहादुरगंज, जिला किशनगंज के रूप में हुई। चालक ने बताया कि सेब भारत-नेपाल सीमा स्थित खनियाबाद क्षेत्र से लोड किया गया था और बहादुरगंज के एलआरपी क्षेत्र में पहुंचाया जाना था। इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष मो. इजहार आलम ने कहा कि सीमा क्षेत्र में अवैध एवं संदिग्ध गतिविधियों के विरुद्ध पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस सेब की वैधता, परिवहन दस्तावेजों तथा इसके स्रोत की गहन जांच कर रही हैं। SSB - Stuttgarter Straßenbahnen AG SSB Heart And Multispeciality Hospital SSB Academy Sashastra Seema Bal - SSB SSBCrack SSB Online Taiyari Kishanganj Police Bihar Police District Kishanganj
Terhagachh, Kishanganj | Jun 7, 2026