चकरनगर: कूलर में उतरे करंट की चपेट में आया बालक, निजी अस्पताल में उपचार जारी
सहसों गांव में बुधवार शाम करीब 5 बजे कूलर में उतरे विद्युत करंट की चपेट में आने से 15 वर्षीय छोटू पुत्र सुनील प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गया। बालक पिछले दो वर्षों से अपने मामा आत्माराम प्रजापति के घर रह रहा था। हादसे के बाद स्वजन उसे निजी वाहन से चकरनगर के निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार जारी है।