रंगरा चौक: संजय मंडल को गोली मारने के मामले में केस दर्ज, पुलिस ने शुरू की जाँच
गोपालपुर के तिनटंगा दियारा स्थित झल्लू दास टोला में संजय मंडल को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया। घटना उस समय हुई जब वह देर शाम खेत से नाव से उतरकर घर लौट रहा था। गोली उसके हाथ में लगी है। घायल का इलाज भागलपुर के एक निजी चिकित्सक के यहां चल रहा है। पिता के आवेदन पर रंगरा थाना में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।