गिरिडीह: सदर अस्पताल में सिविल सर्जन की अध्यक्षता में झारखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की बैठक की गई
सिविल सर्जन डॉ एस० पी० मिश्रा की अध्यक्षता में झारखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत संवालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं को लेकर शनिवार को 11 बजे से सदर अस्पताल में बैठक की गई।इस दौरान चिकित्सा सहायता योजना ,चिकित्सा प्रतिपुर्ति योजना एवं मातृत्व प्रसुविधा योजना से संबंधित चर्चा की गई।