मौजमाबाद: एग्जिट पोल में एनडीए की बढ़त देख पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया पर जारी किया बयान
अधिकांश एग्जिट पोल ने एनडीए को 400 सीट के पार बताया है. ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का सोशल मीडिया पर बयान सामने आया है. उन्होंने बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिस तरह धमकाने वाली भाषा का इस्तेमाल दो दिन पहले की पब्लिक रैली में किया था, उसी का असर आज एग्जिट पोल्स में दिख रहा है और चैनल उसी डर में भाजपा को एकतरफा जीतता दिखा रहे हैं।