लखीसराय: लखीसराय के इंग्लिश मोहल्ला से उत्पाद थाना की पुलिस ने 4 लोगों को नशे की हालत में किया गिरफ्तार
उत्पाद थाना लखीसराय द्वारा शुक्रवार की अपराह्न 4:23 बजे प्रेस ब्रीफ में दी गई जानकारी के मुताबिक लखीसराय इंग्लिश मोहल्ला से 4 लोगों बड़ी पोखर लखीसराय के रहने वाले बुधन कुमार, इंग्लिश मोहल्ला के रहने वाले मो.सरफराज, जमुई जिला के कैयार गांव के रहने वाले रॉकेट कुमार तथा लखीसराय इंग्लिश के राजा कुमार को नशे की हालत में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया.