कोरबा: सरडीह के ग्रामीण 80वां स्वतंत्रता दिवस बिजली-पानी के बिना मनाएंगे, प्रशासनिक व्यवस्था से हैं नाराज
Korba, Korba | Aug 11, 2026 देश आजादी की 80वीं वर्षगांठ मनाने जा रहा है। लेकिन कोरबा के सरडीह गांव के पहाड़ी कोरवा आदिवासियों के लिए आजादी के आठ दशक बाद भी जिंदगी अंधेरे में है।कोरबा ब्लॉक के केराकछार पंचायत के आश्रित ग्राम सरडीह में करीब 25 पहाड़ी कोरवा परिवार रहते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव तक सड़क तो पहुंच गई, लेकिन आज तक बिजली और शुद्ध पेयजल नहीं पहुंच सका।