आबू रोड: आबूरोड के पुलिस जवान कांस्टेबल अनिरुद्ध सिंह ने मोहनगढ के इंदिरा गांधी नहर में कूदकर दी जान, पुलिस महकमे में शोक
आबूरोड सदर थाने सहित जिले के विभिन्न थानों में कांस्टेबल के पद पर तैनात रहे अनिरुद्ध सिंह ने जैसलमेर के मोहनगढ़ थाना क्षेत्र में इंदिरा गांधी नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि नहर में कूदने से पहले पुलिस जवान ने एक वीडियो जारी किया था। वीडियो में जवान ने ससुराल पक्ष पर कई दिनों से प्रताड़ित करने और