बहराइच: बहराइच में अधीक्षण अभियंता के निर्देश पर राजस्व वसूली टीम ने किया निरीक्षण, बकाया बिजली बिल जमा करने के लिए किया जागरूक
बहराइच के विद्युत वितरण खण्ड प्रथम के उपकेन्द्र घंटाघर में अधीक्षण अभियंता के निर्देश पर राजस्व वसूली टीम ने निरीक्षण किया। इस दौरान अवर अभियंता घंटाघर ने विद्युत कर्मियों के साथ बड़े बकायेदारों से जनसंपर्क स्थापित कर बकाया बिजली बिल जमा करने के लिए जागरूक किया। टीम ने उपभोक्ताओं को बताया कि बकाया बिजली बिल जमा नहीं करने पर उनके कनेक्शन काट दिए जाएंगे।