बहराइच: बंजारी मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से हुई राहगीर की मौत, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज
थाना कोतवाली देहात इलाके के बंजारी मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक चालक द्वारा राहगीर को ठोकर मारने के मामले में जिसमे राहगीर की मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। कोतवाली देहात पुलिस ने बुधवार शाम को बताया कि घटना के संदर्भ में अभियोग पंजीकृत कर विधि कार्यवाही की जा रही है।