बहराइच: बहराइच जिले में पराली जलाने पर 7 कृषकों पर लगाया गया अर्थदंड, किसानों से पराली न जलाने की डीएम ने की अपील
जिले में पराली जलाने पर जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी द्वारा जनपद के 7 कृषकों पर अर्थदण्ड लगाया गया है। विकास खण्ड मिहींपुरवा के विजय कुमार मलिक व नसीम, ब्लाक शिवपुर के गोमती, नजीर व मुर्तजा अली, ब्लाक बलहा के गुलाम वारिस पर रू. 2500-2500 तथा ब्लाक चित्तौरा के कृषक प्रेमचंद पर रू. 5000 का अर्थदण्ड लगाया गया है। वही किसानों से पराली न जलाने की डीएम ने अपील की है।