बहराइच: दरगाह सहित ज़िले में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत पुलिस ने बहू-बेटी सम्मेलन व जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया
थाना दरगाह क्षेत्र सहित जनपद के अलग-अलग स्थान पर बुधवार को मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत जनपद के विभिन्न स्थानों पर बहू बेटी सम्मेलन व जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को सशक्त किया गया। प्रभारी मीडिया सेल की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गयी।