छतरपुर जिला पुलिस ने शादी के नाम पर मोटी रकम ऐंठकर फरार होने वाले एक अंतरराज्यीय संगठित ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है पुलिस ने गिरोह के मास्टरमाइंड और 'लुटेरी दुल्हन' सहित कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है,मामला लवकुशनगर के दूधनाथ।कॉलोनी का है,जहाँ 48 वर्षीय दीपक चौरसिया ने 6 जुलाई को कोर्ट मैरिज की थी यह शादी बिचौलिये बबलू उर्फ जयप्रकाश अहिरवार ने 1 लाख 80 हजार रुपये लेकर तय कराई थी बबलू ने देरी रोड निवासी रचना अनुरागी को दीपक की दुल्हन बनाया था।शादी के अगले ही दिन 7 जुलाई की रात जब दीपक अपने बीमार भाई को देखने जिला अस्पताल गए, तभी मौका पाकर नई-नवेली दुल्हन घर में रखा सारा कीमती सामान और नकदी समेटकर फरार हो गई।पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली पुलिस और सीएसपी अरुण सोनी के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरोह के पांच सदस्यों—बबलू अहिरवार, कमलेश पटेल, राजनारायण सिसोदिया,शंभू पटेल और मुख्य आरोपी रचना अनुरागी को धरदबोचा।
*पहचान बदलकर वारदात को देती थी अंजाम*
पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है पकड़ी गई महिला रचना अनुरागी की यह तीसरी शादी थी। वह बुर्का पहनकर अपनी पहचान छुपाती थी और भेष बदलकर फरार हो जाती थी पुलिस ने उसके कब्जे से चार अलग-अलग फर्जी आधार कार्ड और वारदात में इस्तेमाल होने वाला बुर्का बरामद किया है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि इस सिंडिकेट ने अब तक कितने और लोगों को अपनी ठगी का शिकार बनाया है।
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर