ढीमरखेड़ा: ढीमरखेड़ा में कलेक्टर का प्रतिबंध कागजों में कैद, रात होते ही गरजने लगती हैं बोरिंग मशीनें
कटनी जिले के ढीमरखेड़ा, उमरियापान और सिलौंडी क्षेत्र में भूजल संरक्षण को लेकर प्रशासनिक दावे खोखले साबित होते नजर आ रहे हैं। कलेक्टर द्वारा बिना अनुमति नए नलकूप खनन पर प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद इन इलाकों में खुलेआम अवैध बोरिंग का कारोबार जारी है। हालात यह हैं कि दिनभर बोरिंग मशीनें पेट्रोल पंपों, सड़क किनारों और सार्वजनिक स्थानों पर खड़ी दिखाई देती हैं,