बलरामपुर: महेशभारी से भैंसहवा मार्ग का सुदृढ़ीकरण, सदर विधायक ने मुख्यमंत्री से मिलकर दी अनुमोदन की जानकारी
31 मार्च सोमवार को शाम 5 बजे सदर विधायक कार्यालय द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया की महेशभारी से भैंसहवा तक 18 किलोमीटर मार्ग का 52 करोड़ 61लाख रुपए से सुदृढ़ीकरण किया जाएगा।सदर विधायक पलटूराम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर इसका अनुमोदन भी लिया है एवं लगभग 6 करोड़ की किस्त भी जारी हो गई है। सड़क निर्माण को लेकर क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त किया है