बलरामपुर: लाल नगर में बौद्ध धम्म यात्रा कार्यक्रम में भारत में नेपाल के राजदूत शंकर प्रसाद शर्मा हुए सम्मिलित
31 मार्च सोमवार को सुबह 9:00 बजे लाल नगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन एवं बुद्ध वेलफेयर सोसाइटी भारत द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भारत में नेपाल के राजदूत शंकर प्रसाद शर्मा मुख्य अतिथि रहे। लखनऊ से चलकर भगवान बुद्ध तपस्थली श्रावस्ती होते हुए शांति अहिंसा एवं एकता का संदेश देती हुई यात्रा लाल नगर पहुंची जहां नेपाल एवं म्यांमार के राजदूत ने लोगों को संबोधित किया।