बलरामपुर: गौरा चौराहा थाना की पुलिस ने नाबालिग को बहलाफुसला कर भगा ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
प्रभारी निरीक्षक थाना गौरा चौराहा ने 31 मार्च शाम 4 बजे जानकारी देते हुए बताया की नाबालिग को बहलाफुसला कर भगा ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त रोहित पुत्र मुन्ना निवासी ग्राम फिरोज पुर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त को न्यायालय रवाना किया गया।