बलरामपुर: थाना हरैया क्षेत्र के सुगानगर और भुजेहरा में आग लगने से 2 लोगों के जले घर
31 मार्च सोमवार दोपहर 1:00 बजे जानकारी देते हुए बताया गया कि बीती रात सुगा नगर एवं भुजेहरा में आग लगने से दो लोगों के घर में रखा अनाज पैसा व घर का सामान जल गया। सुगा नगर के ग्राम प्रधान ने बताया की ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया घटना की सूचना हल्का लेखपाल को दी गई है एवं लेखपाल ने मौके की जांच कर शीघ्र ही सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।