सरीला: सरीला के खंड शिक्षा कार्यालय में दिव्यांग प्रमाण पत्र शिविर का आयोजन, 34 बच्चों को मिले प्रमाण पत्र
सरीला के खंड शिक्षा कार्यालय में आज बुधवार को समग्र शिक्षा अभियान के तहत दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में आयोजित इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में दिव्यांग बच्चों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ना और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना रहा।