राशमि: माइंस के सौदे में ₹1.10 करोड़ हड़पे, राशमी थाने में 4 पर केस दर्ज, धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेज बनाने का आरोप
राशमी में माइंस के सौदे में 1.10 करोड़ रुपए हड़पने, धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेज तैयार करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सौदा तय होने के बाद 65 लाख रुपए अग्रिम राशि और 45 लाख रुपए की दूसरी किश्त लेने के बावजूद आरोपियों ने उसी माइंस को दूसरे लोगों के पक्ष में दर्शाते हुए साझेदारी विलेख तैयार कर दिया। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू