कामडारा: कामडारा मिशन के पास सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दूसरा घायल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेजा
Kamdara, Gumla | Mar 24, 2026 कामडारा मिशन चौक पर बीती मंगलवार की रात एक ट्रेलर ट्रक और एक स्कूटी के बीच हुई सीधी भिडंत मे स्कूटी सवार कोनबीर निवासी दीपक साहु और प्रीति मधु नामक एक युवती घायल हो गये थे।जिसे पुलिस ने उपचार के लिये सीएचसी कामडारा मे भर्ती कराया था। घायल युवक दीपक की गंभीर स्थित देख चिकित्सको ने रिम्स रेफर कर दिया। लेकिन रिम्स पहुंचने के पहले उसकी मौत हो गई।