गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया: सांसद अभय कुशवाहा का दावा- बिहार में सत्ता परिवर्तन तय, तेजस्वी बनेंगे मुख्यमंत्री
मंगलवार को शाम 4:00 बजे बिहार में दूसरे चरण के मतदान के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. औरंगाबाद के सांसद अभय कुशवाहा ने अपने कुजापी गांव स्थित आवास पर दावा किया है कि राज्य की जनता ने इस बार सत्ता परिवर्तन का मन बना लिया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि मतदाता बदलाव चाहते हैं, जिसका संकेत दूसरे चरण के मतदान में स्पष्ट रूप से दिखा है।