गया टाउन सीडी ब्लॉक: लोकतंत्र के महापर्व में महिला मतदाता उत्साहित, जिले में शाम 5 बजे तक 67.50% और गया टाउन में 58.43% मतदान
गयाजी जिले में मतदाताओं की लंबी कतार सुबह से हीं लगी रही है। इसमें सबसे ज्यादा महिला मतदाताओं में पुरुषों के मुकाबले ज्यादा उत्साह देखा गया। वहीं अब तक गया जिले के 10 विधानसभा क्षेत्र में शाम 5 बजे तक 67.50 फ़ीसदी वोटिंग हो चुकी है। सबसे कम गया टाउन 58.43 % इसकी जानकारी आज दिनांक 11 नवंबर मंगलवार की शाम 5 बजे जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने दी है।