गया टाउन सीडी ब्लॉक: लोकतंत्र के महापर्व में मतदाताओं की लंबी कतार, जिले में 62.74% और गया टाउन में 52.30% मतदान
बिहार विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण के मतदान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।गयाजी जिले के टनकुप्पा प्रखंड के ढिबर में मतदाताओं की लंबी कतार सुबह से हीं लगी है। इसमें सबसे ज्यादा महिला मतदाताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। वहीं अब तक गया जिले के 10 विधानसभा क्षेत्र में दोपहर 3 बजे तक 62.74 फ़ीसदी वोटिंग हुई है। इसकी जानकारी डीएम शशांक शुभंकर ने दी।