गया टाउन सीडी ब्लॉक: कांग्रेस प्रत्याशी मोहन श्रीवास्तव ने परिवार संग किया मतदान, शहर में बदलाव की लहर का किया दावा, भाजपा पर साधा निशाना
गया शहर में मतदान का उत्साह चरम पर रहा। कांग्रेस प्रत्याशी मोहन श्रीवास्तव ने मंगलवार को दोपहर 2:00 बजे अपनी पत्नी और बेटी के साथ बूथ संख्या 64 पर मतदान किया। मतदान केंद्र पर सुबह से ही लंबी कतारें देखी गईं, जिनमें युवाओं और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रही। मतदान के बाद मीडिया से बात करते हुए श्रीवास्तव ने कहा कि जनता इस बार बदलाव के मूड में है।