निर्मली: अनुमंडलीय अस्पताल निर्मली में स्वास्थ्य व्यवस्था की हकीकत फिर से उजागर हुई
अनुमंडलीय अस्पताल निर्मली में स्वास्थ्य व्यवस्था की हकीकत एक बार फिर सामने आई। इलाज कराने पहुंचे मरीज डॉक्टर के इंतजार में करीब आंधे घंटे तक बैठे रहे, जबकि अस्पताल में मौजूद एक चिकित्सक मरीजों की जांच करने के बजाय मोबाइल देखने में व्यस्त नजर आए। वहीं, निर्धारित समय से पहले ही ओपीडी बंद कर दिए जाने तथा अन्य चिकित्सकों के अस्पताल में मौजूद नहीं रहने से मरीजों