Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

लालू यादव का अत्याचार न होता, तो मैं CM नहीं बनता" — सम्राट चौधरी #SamratChoudhary #LaluYadav #TejashwiYadav #BiharPol...

Bihar, India | Apr 24, 2026

MORE NEWS

खिजरसराय में निवर्तमान बीडीओ कुमारी सुमन को भावभीनी विदाई, नई बीडीओ पूजा गहलौत का भव्य स्वागत

खिजरसराय (गया)। प्रखंड सभागार, खिजरसराय में गुरुवार को निवर्तमान प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) कुमारी सुमन के सम्मान में भावभीना विदाई समारोह एवं नवनियुक्त बीडीओ पूजा गहलौत के स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों एवं प्रखंड कर्मियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी केशव आनंद, सीडीपीओ मोना, थानाध्यक्ष दिनेश महतो, प्रखंड प्रमुख उर्मिला देवी, संजीत पासवान, कौशल सिंह, मध्य विद्यालय सरैया के शिक्षक कृष्ण कुमार शांत, मध्य विद्यालय केनी के प्रधानाध्यापक रमेश कुमार, शिक्षिका संगम कुमारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कुमारी सुमन के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने प्रशासनिक कार्यों के साथ-साथ विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनसमस्याओं के समाधान में उल्लेखनीय योगदान दिया। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें स्मृति-चिह्न एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया।

वहीं, नवनियुक्त बीडीओ पूजा गहलौत का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उन्होंने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं को पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से आम जनता तक पहुँचाना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों एवं कर्मियों से सहयोग की अपेक्षा जताई।

समारोह के दौरान भावुक और आत्मीय माहौल देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने कुमारी सुमन को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ दीं तथा पूजा गहलौत के सफल कार्यकाल की कामना की।

फोटो कैप्शन: खिजरसराय प्रखंड सभागार में विदाई समारोह के दौरान निवर्तमान बीडीओ कुमारी सुमन को स्मृति-चिह्न एवं उपहार भेंट करते प्रखंडकर्मी एवं अन्य उपस्थित लोग।

खिजरसराय में निवर्तमान बीडीओ कुमारी सुमन को भावभीनी विदाई, नई बीडीओ पूजा गहलौत का भव्य स्वागत खिजरसराय (गया)। प्रखंड सभागार, खिजरसराय में गुरुवार को निवर्तमान प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) कुमारी सुमन के सम्मान में भावभीना विदाई समारोह एवं नवनियुक्त बीडीओ पूजा गहलौत के स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों एवं प्रखंड कर्मियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी केशव आनंद, सीडीपीओ मोना, थानाध्यक्ष दिनेश महतो, प्रखंड प्रमुख उर्मिला देवी, संजीत पासवान, कौशल सिंह, मध्य विद्यालय सरैया के शिक्षक कृष्ण कुमार शांत, मध्य विद्यालय केनी के प्रधानाध्यापक रमेश कुमार, शिक्षिका संगम कुमारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने कुमारी सुमन के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने प्रशासनिक कार्यों के साथ-साथ विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनसमस्याओं के समाधान में उल्लेखनीय योगदान दिया। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें स्मृति-चिह्न एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया। वहीं, नवनियुक्त बीडीओ पूजा गहलौत का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उन्होंने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं को पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से आम जनता तक पहुँचाना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों एवं कर्मियों से सहयोग की अपेक्षा जताई। समारोह के दौरान भावुक और आत्मीय माहौल देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने कुमारी सुमन को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ दीं तथा पूजा गहलौत के सफल कार्यकाल की कामना की। फोटो कैप्शन: खिजरसराय प्रखंड सभागार में विदाई समारोह के दौरान निवर्तमान बीडीओ कुमारी सुमन को स्मृति-चिह्न एवं उपहार भेंट करते प्रखंडकर्मी एवं अन्य उपस्थित लोग।

Khizirsarai, Gaya | Jul 9, 2026

खिजरसराय प्रखंड में बीडीओ कुमारी सुमन के विदाई और बीडीओ पूजा गहलौत के स्वागत समारोह की कुछ तस्वीरें

खिजरसराय प्रखंड में बीडीओ कुमारी सुमन के विदाई और बीडीओ पूजा गहलौत के स्वागत समारोह की कुछ तस्वीरें

Khizirsarai, Gaya | Jul 9, 2026

खिजरसराय BDO कुमारी सुमन के विदाई के अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी केशव आनंद ने लोगो को किया संबोधित, निवर्तमान बीडीओ कुमारी सुमन के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।

खिजरसराय BDO कुमारी सुमन के विदाई के अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी केशव आनंद ने लोगो को किया संबोधित, निवर्तमान बीडीओ कुमारी सुमन के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।

Khizirsarai, Gaya | Jul 9, 2026