आज दिनांक 26.11.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशन में गया जिले के सभी थानाध्यक्षों एवं पुलिस बलों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में ज्वेलर्स दुकानों की सुरक्षा, बैंक सुरक्षा व्यवस्था एवं सघन वाहन जाँच अभियान चलाया जा रहा है।
इस दौरान ज्वेलर्स दुकानों एवं बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है तथा संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की जाँच की जा रही है। साथ ही, सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु पुलिस बल द्वारा सतत निगरानी रखी जा रही है।
गया पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु सतर्क एवं मुस्तैद है।