नैनीताल के डीएसबी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी प्रत्याशी चेतन बिष्ट को वर्तमान छात्रसंघ अध्यक्ष करण सती समेत दर्जनों छात्र नेताओं का समर्थन मिला है। चेतन बिष्ट ने कहा कि वे छात्र हितों के लिए हमेशा आगे रहेंगे और कॉलेज के अधूरे विकास कार्यों को छात्रों के सहयोग से पूरा कराएंगे। समर्थक छात्र नेताओं ने एकजुट होकर चेतन बिष्ट को अध्यक्ष बनाने का संकल्प लिया। चुनाव को लेकर छात्र नेता घर-घर जाकर छात्रों से समर्थन और मतदान की अपील कर रहे हैं। कॉलेज में 30 सितंबर तक चुनाव प्रक्रिया पूरी होने की संभावना है।