सासनी: गांव लढ़ौता निवासी युवक पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस अधीक्षक के आदेश पर 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज
Sasni, Hathras | Aug 16, 2024 हाथरस की कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव लढ़ौता निवासी एक युवक के साथ मारपीट करते हुए चार लोगों ने जान से मारने की नीयत से फायर किया था। घायल हालत में युवक को सूचना पर पहुंची कोतवाली सासनी पुलिस ने देर रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। शिकायत पर पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल के आदेश पर कोतवाली सासनी पर मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।