सासनी: गांव लढ़ौता के बाहर पुरानी रंजिश के चलते 1 युवक को दबंगों ने मारी गोली, पुलिस ने कराया जिला अस्पताल में भर्ती, उपचार जारी
Sasni, Hathras | Aug 15, 2024 जनपद हाथरस की कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव लढ़ौता के बाहर बीती रात एक युवक को पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने गोली मार दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची इलाका पुलिस ने घायल हालत में युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया है। गोली लगने से घायल हुए युवक का जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों द्वारा उपचार जारी है।