सासनी: गांव नगला रत्ना के रास्ते पर बने स्कूल की बाउंड्री के पास से पुलिस ने 5 किलोग्राम गांजा सहित 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Sasni, Hathras | Aug 14, 2024 जनपद हाथरस पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी व तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली सासनी पुलिस ने गांव नगला रत्ना के रास्ते पर बने स्कूल की बाउंड्री के पास से चेकिंग के दौरान 5 किलोग्राम गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के पास मिले 5 किलोग्राम गांजे की कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई गई है।