सासनी: कोतवाली सासनी क्षेत्र के अलग-अलग स्थान पर लड़ाई-झगड़ा करने वाले 3 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Sasni, Hathras | Aug 16, 2024 सासनी क्षेत्र के अलग-अलग स्थान पर आपसी लड़ाई झगड़ा करने वाले 3 अभियुक्तों को कार्यवाही करते हुए पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मोहल्ला हरी नगर में आपसी लड़ाई झगड़ा करने वाले 2 अभियुक्त और गांव ततारपुर में लड़ाई झगड़ा करने वाले 1 अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को कार्यवाही करते हुए तहसील सासनी मे बने SDM न्यायालय में पेश किया है।