सासनी: गांव गुहाना मे घर सोती हुई 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला को बंदर ने हमला कर किया घायल, परिजनों ने कराया जिला अस्पताल में भर्ती
Sasni, Hathras | Aug 15, 2024 जनपद हाथरस की कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव गुहाना में 15 अगस्त गुरुवार के दिन घर में सोती हुई एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला को बंदर ने हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। गंभीर हालत में बुजुर्ग महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में घायल बुजुर्ग महिला का डॉक्टरों द्वारा उपचार किया गया है।