विकसित ग्राम पंचायत योजना के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
लखीसराय। जिला परिषद सभागार, लखीसराय में VBGRAMG के अंतर्गत विकसित ग्राम पंचायत योजना (VGPP) से संबंधित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को विकसित ग्राम पंचायत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन तथा ग्राम पंचायतों के समग्र एवं सुनियोजित विकास के संबंध में आवश्यक जानकारी एवं प्रशिक्षण प्रदान करना है।
प्रशिक्षण के दौरान विकसित ग्राम पंचायत योजना के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिभागियों को ग्राम पंचायतों की स्थानीय आवश्यकताओं एवं उपलब्ध संसाधनों के आधार पर विकास की प्राथमिकताएं निर्धारित करने, विभिन्न योजनाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा पंचायत स्तर पर प्रभावी विकास कार्ययोजना तैयार करने की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों एवं कर्मियों को योजना के उद्देश्यों, कार्यप्रणाली, पंचायत स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। साथ ही ग्राम पंचायतों में उपलब्ध संसाधनों का समुचित उपयोग करते हुए विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने पर विशेष जोर दिया गया।
तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सत्रों के माध्यम से प्रतिभागियों को VGPP से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण के माध्यम से पंचायतों में स्थानीय जरूरतों के अनुरूप विकास योजनाओं के बेहतर नियोजन एवं क्रियान्वयन को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में निदेशक NEP नीरज आनंद सहित जिले के सभी PO, DFM तथा VBGRAMG से जुड़े अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।